अगलगी में आठ घर जले, नकदी समेत सामान की क्षति

दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू

– ललितग्राम थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर वार्ड 1 में गुरुवार रात की घटना – दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया गया काबू बलुआ बाजार. ललितग्राम थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर वार्ड 1 में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से पांच परिवार के आठ घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई. हालांकि आग कैसे लगी इसका पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जाता है कि गुरुवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे. इसी बीच रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई. उधर, शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोगों ने आग की लपटें देखकर हल्ला किया. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से घर में सो रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोगों को आसपास जाना भी मुश्किल हो रहा था. इसके बाद अगलगी की सूचना ललितग्राम थाना को दी गई. सूचना मिलने के बाद भीमपुर और ललितग्राम से दमकल गाड़ी भेजा गया. इस बीच करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल गाड़ी और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक परमेश्वर शर्मा, योगेश्वर शर्मा, मिनीचर शर्मा, शनिचरा शर्मा, ललिता देवी के आठ घर सहित अनाज, फर्नीचर, कपड़ा, जेवरात एवं जमीन संबंधी सभी कागजात जलकर राख हो गए. ललितग्राम थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि अगलगी की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल गाड़ी को भेजकर ससमय आग पर काबू पा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >