जीवन का आधार है पृथ्वी : प्राचार्य

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

– विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण त्रिवेणीगंज. मुख्यालय स्थित बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई, अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार की अध्यक्षता में जन-जागरूकता तथा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव द्वारा किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि अपनी भावी पीढ़ी के लिए इस ग्रह की सुरक्षित करने की जिम्मेदारी को याद दिलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए 1970 से प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को हम लोग विश्व पृथ्वी दिवस मनाते हैं. पृथ्वी दिवस विश्व के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष उत्सवों में से एक है. हमारे जीवन का आधार पृथ्वी है. इसलिए, हर एक दृष्टिकोण से पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा रखना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि कचरे को कम कर, जल संरक्षण कर, नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग कर और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम अपनी पृथ्वी को संरक्षित कर सकते हैं. स्वयंसेवकों का यह कर्तव्य है कि वे पृथ्वी को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करें. विश्व पृथ्वी दिवस के इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए. सभी उपस्थित सदस्यों ने इन पौधों की उचित देखभाल करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो अरुण कुमार, प्रो देवनारायण यादव, डॉ सदानंद यादव, प्रो कुलानंद यादव, प्रो राजकुमार यादव, तृतीय इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो शंभू यादव, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, मृत्युंजय कुमार, दिलीप दिवाकर, गगन कुमार, दिग्दर्शन, प्रभात कुमार, निशांत कुमार, रंजन कुमार, नागेश्वर यादव, बाल किशोर कुमार, हीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, ललिता कुमारी, आस्था कुमारी, मिनटी कुमारी, सिमरन गोयल, सरिता कुमारी, जिया सिंह, लवली कुमारी, मनीषा, दिव्या, आरती, अनुप्रिया, प्रिया भारती आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >