जनगणना 2026 के कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

डीएम सावन कुमार गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. जिन्होंने जनगणना 2026 के कार्य का औचक निरीक्षण किया.

छातापुर. डीएम सावन कुमार गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे. जिन्होंने जनगणना 2026 के कार्य का औचक निरीक्षण किया. मकान सूचीकरण व गणना कार्य का अनुश्रवण करते डीएम अब तक की प्रगति से असंतुष्ट नजर आ रहे थे. इस दौरान डीएम ने सभागार में बैठकर बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी से मकान गणना कार्य के संदर्भ में आवश्यक जानकारी ली. वहीं अब तक के कार्य प्रगति की समीक्षा करते कई निर्देश भी दिये. डीएम ने जानकारी देते बताया कि बताया कि जनगणना 2026 शुरू है. अभी हाउस लिस्टिंग का कार्य चल रहा है. समीक्षा के दौरान आरंभिक काल में मकान सूचीकरण का कार्य धीमा पाया गया. करीब दो सौ प्रगणकों ने अभी इसे स्टार्ट भी नहीं किया है. प्रोसेस देखने से लगा कि शाम तक सभी प्रगणक मकान गणना कार्य की शुरुआत कर देंगे. डीएम ने यह भी बताया कि यहां एक पावर ग्रिड बनना है. इसके लिए जमीन का अवलोकन किया जा रहा है. आवश्यक जमीन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को लेकर सीओ को कहा गया है. मौके पर बीडीओ डा राकेश गुप्ता, सीओ राकेश, आरडीओ प्रवीण कुमार रजक मौजूद रहे. इधर बीडीओ डा श्री गुप्ता ने बताया कि 523 प्रगणकों को 527 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में मकान गणना की जबावदेही दी गई है. गुरुवार तक 211 प्रगणकों के द्वारा ऑनलाइन सर्वेक्षण कार्य की इंट्री आरंभ नहीं किया गया है. इसे लेकर डीएम ने पंचायतों में प्रतिनियुक्त प्रगणकों से स्वयं प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने का आदेश दिये है. समीक्षा के क्रम में डीएम ने सबसे धीमी प्रगति वाले लक्षमीनियां पंचायत के पर्यवेक्षक सह बीएओ कुंदन कुमार से बात की और कार्य में तेजी लाने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >