नाबार्ड डीडीएम कार्यालय का डीएम ने किया उद्घाटन

इस अवसर पर डीएम कौशल कुमार द्वारा फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया

सुपौल. राज्य के आकांक्षी व पिछड़े जिला में ऋण से कृषि एवं संबंधित ग्रामीण विकास पर बल देने के लिए सभी जिलों में नाबार्ड डीडीएम ऑफिस खोलने की योजना के प्रथम चरण में सुपौल में नया डीडीएम ऑफिस खोला गया. इसके पूर्व सुपौल जिला कार्यभार सहरसा जिला के डीडीएम द्वारा संभाला जा रहा था. सुपौल में नये डीडीएम ऑफिस खोलने को लेकर बुधवार को ऑनलाइन माध्यम से बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा द्वारा उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर डीएम कौशल कुमार द्वारा फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम में एसडीएम इंद्रवीर कुमार, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, जिला पशुपालन पदाधिकारी मो न्याज, जिला विकास प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >