डीएम व एसपी ने किया पौधरोपण, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

जिला पदाधिकारी द्वारा चंदन का पौधा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया

सुपौल. समाहरणालय परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएम कौशल कुमार एवं एसपी शैशव यादव द्वारा पौधारोपण करते हुए पौधरोपण कार्य का शुभारंभ किया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा चंदन का पौधा एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. जिला पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. विश्व पर्यावरण दिवस पर जल संरक्षण और जैव विविधता के महत्व के बारे में पौधरोपण अभियान, सफाई गतिविधियां और जागरूकता अभियान आयोजित करना चाहिये. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने से न केवल पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि जल निकायों के कायाकल्प और टिकाऊ पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >