कबीर मंदिर निर्माण को लेकर विचार विमर्श

आगामी होने वाले कबीर दिवस व्यापक रूप से मनाया जाएगा

कुनौली. कुनौली बाजार स्थित कबीर मठ परिसर में 628 वां सद्गुरु कबीर प्राकट्य दिवस, कबीर मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुखिया ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होने वाले 628 वां कबीर दिवस व कबीर मंदिर का भूमि पूजन और व इसके शिलान्यास पर विचार विमर्श करना है. बताया कि आगामी होने वाले कबीर दिवस व्यापक रूप से मनाया जाएगा. वहीं भूमि पूजन व शिलान्यास आचार्य गुरु महंथ साधु -संत एवं कबीर भक्तों द्वारा किया जाएगा. इसमें इंडो- नेपाल के कबीर आचार्यों को उपस्थिति अनिवार्य होगी. ताकि पूरा माहौल कबीर मय हो सके. बैठक में गुरुवारी कबीर सत्संग, गुरु वंदना, बीजक पाठ व भजन -कीर्तन भी किया गया. बैठक में मुखिया सत्यनारायण रजक, चितनारायन राम, खटर बाबा सहित कबीरपंथी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >