11 सूत्री मांगों के समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

भाकपा अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला.

छातापुर. भाकपा अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय में विरोध मार्च निकाला. 11 सूत्री मांगों को लेकर झंडा बैनर के साथ मुख्य सड़क पर उतरे कार्यकर्ता प्रदर्शन व नारेबाजी करते प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे. जहां सचिव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को 11 सूत्री मांग पत्र समर्पित किया. मांग पत्र में बीते 29 अप्रैल से आंधी बारिश, ओलावृष्टि की लगातार मार से पीड़ित किसानों के फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने, मुख्यालय स्थित हाट व गुदरी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने, अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में उजाड़े गये छोटे व्यापारियों को बसाने, मुख्यालय में सरकारी भूमि से स्थायी अतिक्रमण को हटाने की दिशा में अविलंब कार्रवाई करने, मनरेगा योजना के नाम पर सरकारी राशि की लूट करने वाले पर कार्रवाई करने तथा लालगंज पंचायत के मुखिया के विरुद्ध शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने हेतु मांगपत्र डीएम को भेजने की मांग की गयी है. वहीं अनुमंडल कार्यालय के पत्रांक 52/2023 सपत्र 12 जनवरी 23 के आदेश के आलोक में कार्यवाही करने, अपर समाहर्ता के संचिका संख्या 21-15/23 पत्रांक 2182-2 के आदेश का अनुपालन करवाने, अंचल कार्यालय के ज्ञापांक 734-2 दिनांक 10 सितंबर 2013 के आदेश के आलोक में कार्रवाई करने तथा अंचल कार्यालय के विविध वाद संख्या 02/ 98-99 दफा फोर एच बीएलआर एक्ट के तहत अवैध बंदोबस्ती व जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है. शिष्टमंडल में जगदेव यादव, रामईश्वर सिंह, बेचन सिंह, कमलेश्वरी राम, सीताराम पासवान आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >