विधिज्ञ संघ परिसर में पॉकेटमारों पर अंकुश लगाने की मांग

बताया कि वहां पर सीसीटीवी नहीं लगे होने के कारण इस घटना का उद्भेदन नहीं हो सका

सुपौल. जिला विधिज्ञ संघ परिसर में मंगलवार को हाजरी फॉर्म लेने के लिए लाइन में लगे एक युवक का पीछे खड़े युवक ने पॉकेट मार लिया. इसको लेकर जिला विधिज्ञ संघ के सदस्य मिलाप चंद जैन ने संघ के अध्यक्ष को ज्ञापन देकर संघ परिसर में बढ़ रहे पॉकेटमारों पर अंकुश लगाने की मांग की है. बताया कि उनका भतीजा हाजरी फॉर्म लेने लाइन में खड़ा था, तभी भीड़ का फायदा उठा कर पीछे खड़ा एक युवक उनका पॉकेट मार लिया, पॉकेट में 2070 रुपये व एक कलम था. बताया कि वहां पर सीसीटीवी नहीं लगे होने के कारण इस घटना का उद्भेदन नहीं हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >