तैलिक साहू समाज की बैठक में जिला कमेटी भंग कर पुनर्गठन का लिया निर्णय

संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को जागरूक करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई

निर्मली. नगर पंचायत निर्मली के वार्ड संख्या 08 स्थित हिमांशु शेखर के आवासीय परिसर में तैलिक साहू समाज की बैठक वीरेंद्र साह की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कमेटी को भंग कर नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा. बैठक में वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि समाज को अपनी शक्ति और संख्या बल को पहचानते हुए उन राजनीतिक दलों का समर्थन करना चाहिए, जो समाज को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान दें. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को जागरूक करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई. इस अवसर पर जिला तैलिक साहू सभा भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत गुप्ता, रामप्रसाद साह, राजेंद्र प्रसाद साहू, मनोज कुमार साहू, शत्रुघ्न प्रसाद साह, जय प्रकाश साह, छत्रधारी साह, ललन साह, अनिल कुमार साह, मुकेश साह, गोपाल कुमार, देव नारायण साह उर्फ देबू साह, दीपक साह, देवेंद्र साह सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करने और भविष्य में राजनीतिक तथा सामाजिक स्तर पर मजबूती से आगे बढ़ने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >