मृतक की पत्नी ने तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

वीरपुर. नगर पंचायत के कोसी कॉलोनी स्थित वार्ड नंबर 03 में पानी टंकी के समीप झाड़ी में 45 वर्षीय उमेश मंडल की मिली लाश मामले में मृतक की पत्नी पूनम देवी के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दिए गए आवेदन में तीन लोगों को नामजद सहित अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि मृतक उमेश मण्डल की पत्नी पूनम देवी के दिए गए आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 301/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज कार ली गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >