कोसी महासेतु के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव

सीने पर गोली लगने का है निशान

– सीने पर गोली लगने का है निशान सरायगढ़. भपटियाही थाना क्षेत्र के सनपतहा गांव के वार्ड नंबर 6 में रविवार को भपटियाही थाना पुलिस ने कोसी महासेतु के नीचे 28 वर्षीय एक युवक का प्लास्टिक में बंधा हुआ शव बरामद किया है. घास काटने के लिए गई महिलाओं ने शव को देखा तो इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना भपटियाही थाना पुलिस को दी. भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि अज्ञात युवक के छाती में गोली लगने का निशान है. अज्ञात मृतक युवक ब्लू जींस और उजला पेंट बना हुआ है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा बाहर में कहीं गोली मारकर हत्या करके प्लास्टिक में बांधकर कोसी महासेतु के नीचे लाकर शव को फेंक दिया गया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि लाश के पोस्टमार्टम होने के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक शव गृह सुपौल में रखा जाएगा. थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >