चौथे दिन कोसी नदी में लापता युवक का उपलाता मिला शव, मातम

सोमवार को पूजा सामग्री विसर्जन के बाद कोसी नदी में स्नान करने उतरे थे श्रीराम

– सोमवार को पूजा सामग्री विसर्जन के बाद कोसी नदी में स्नान करने उतरे थे श्रीराम – मरौना थाना क्षेत्र के झिंगवा गिदराही गांव के पूरब बहने वाली कोसी नदी में हुआ था हादसा सुपौल. मरौना थाना क्षेत्र के झिंगवा गिदराही गांव के पूरब बहने वाली कोसी नदी में चार दिन पहले डूबे 19 वर्षीय युवक श्रीराम कुमार महतो का शव गुरुवार सुबह नदी के पानी में उपलाता मिला. शव मिलते ही पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही मरौना थानाध्यक्ष रैमन भास्कर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया भागलपुर मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल में शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण पोस्टमार्टम को लेकर चिकित्सकों ने असमर्थता जताई. इसके बाद सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया. हालांकि डॉक्टरों द्वारा शव की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद बेहतर जांच और पोस्टमार्टम के लिए शव को भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सोमवार को पूजा सामग्री विसर्जन के बाद चार युवक कोसी नदी में स्नान करने उतरे थे. इसी दौरान तेज बहाव और गहरे पानी में फंसकर श्रीराम कुमार महतो नदी में डूब गया था. उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवक किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना के बाद से ही एनडीआरएफ टीम, स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन चार दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल पाया था. घटना स्थल पर अंचलाधिकारी अभिजीत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >