नदी में लापता बच्चे का मिला शव

परिजनों में मचा कोहराम

-परिजनों में मचा कोहराम निर्मली. नदी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव के समीप कोसी नदी में स्नान के दौरान डूबे 08 वर्षीय बच्चे का शव मंगलवार को एनडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया. शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. जानकारी के अनुसार सिसौनी निवासी रुस्तम का 08 वर्षीय पुत्र सजेबुल सोमवार को अन्य बच्चों के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज धार में डूबकर लापता हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका. सूचना मिलने पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया. बाद में प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया. काफी मशक्कत के बाद मंगलवार को घटना स्थल से करीब 10 कदम की दूरी पर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पूर्व मुखिया सरफराज आलम सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है. इधर, नदी थानाध्यक्ष शिशुपाल रविदास ने बताया कि शव बरामद होने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >