सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएस ने किया निरीक्षण

मरीजों को निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं रहा भोजन, होगी कार्रवाई

मरीजों को निर्धारित मीनू के अनुसार नहीं रहा भोजन, होगी कार्रवाई प्रतापगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा ने किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आउटसोर्सिंग व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. इस क्रम में डाक्टर सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएस व आरकेएस सदस्य ललित भगत ने बताया कि आउटसोर्सिंग के तहत मरीजों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित आउटसोर्सिंग कर्मी के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की बात कही. निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, करोड़ों की लागत से निर्मित चार तल्ले भवन की छत पर जलजमाव की समस्या सहित उपस्थिति पंजी व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की. अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति को पहले से बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें और सुधार की आवश्यकता है. प्रसव कक्ष में मौजूद एएनएम से उन्होंने व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. प्रसव कक्ष में कमियों के बारे में पूछे जाने पर एएनएम ने बताया कि यहां किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है. इसके बावजूद सिविल सर्जन ने व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. पत्रकारों द्वारा सीएस से अवैध नर्सिंग होम को लेकर पूछे गए सवाल पर सिविल सर्जन ने बताया कि प्रभारी को आदेश दिया गया है कि प्रखंड स्तर पर गठित टीम के साथ समय समय पर प्रखंड क्षेत्र में संचालित होने वाले नर्सिंग होमों की सत्यता की जांच करें. मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर उनके ऊपर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सिविल सर्जन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा यह मेरी नियमित जांच है. यहां काफी सुधार हुआ है, लेकिन जो कमियां बाकी है. उनमें जल्द सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. इसके अलावे सीएस तेकुना पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच औचक निरीक्षण किया, जहां ड्यूटी कट्टर पर तैनात ललित कुमार और एएनएम की उपस्थिति पायी गयी. जांच के क्रम में सीएस ने व्यवस्थित रूप से रखी दवाओं और साफ सफाई, मरीजों के बैठने व पानी की व्यवस्था देख चिकित्सक की प्रशंसा की. इस दौरान प्रभारी आनंद कुमार सिंह, डॉ प्रसन्ना कुमार, हेल्थ मैनेजर सुजीत कुमार पंकज एवं बीसीएम प्रफुल कुमार प्रियदर्शी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >