सीएस ने रेफरल अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

परिवार नियोजन से जुड़े मरीजों से भी उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्या से अवगत हुए

-कहा, यहां ट्रामा सेंटर संचालित को लेकर सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव राघोपुर. सिविल सर्जन डॉ बाबू साहब झा ने मंगलवार को रेफरल अस्पताल राघोपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परिवार नियोजन ऑपरेशन थिएटर, टीकाकरण केंद्र, एनसीडी विभाग, ईसीजी कक्ष, विजन सेंटर, डॉक्टर कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, डिलेवरी वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर, एक्स-रे कक्ष और पैथोलॉजी सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण किया. परिवार नियोजन से जुड़े मरीजों से भी उन्होंने बातचीत कर उनकी समस्या से अवगत हुए. डॉ झा ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या संतोषजनक है. सभी डॉक्टर अपने-अपने कार्य स्थल पर उपस्थित पाए गए. इमरजेंसी वार्ड में चार मरीज भर्ती थे. बंध्याकरण ऑपरेशन से जुड़े मरीजों से बातचीत में किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई. उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हो रही हैं. सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि अस्पताल में फिलहाल अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस दिशा में पहल की जा चुकी है. अगले दो महीनों में यह सेवा शुरू होने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल के समीप दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं, जिससे यहां ट्रामा सेंटर की आवश्यकता महसूस होती है. इसके लिए भी सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा. अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर टीम गठित कर नियमित छापेमारी की जा रही है. बताया कि अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो चुकी है. जल्द ही यहां सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू की जाएगी. निरीक्षण के दौरान अस्पताल के कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >