भाकपा अंचल परिषद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा 15 सूत्री मांग पत्र

भ्रष्टाचार, अपराध, रिश्वतखोरी आदि में व्यापक वृद्धि हुई हुई है

छातापुर. भाकपा अंचल परिषद सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्यालय में प्रदर्शन किया. सचिव श्री पासवान के साथ एसएच 91 पर उतरे कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की. बाजार स्थित दुर्गा मंदिर चौक से निकली प्रदर्शन जुलूस मुख्य सड़क के रास्ते नारेबाजी करते ब्लॉक चौक पहुंची. जिसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जाकर भ्रष्टाचार व अपराध पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद किया. तत्पश्चात 15 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को समर्पित कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा मांगपत्र को जिलाधिकारी को भेजने का अनुरोध किया गया. अंचल सचिव ने कहा कि लालगंज पंचायत में मुखिया के द्वारा योजना क्रियान्वयन के नाम पर सरकारी राशि की लूट की गई है. मनरेगा योजना से भी अनुपयोगी योजनाएं संचालित कर राशि की बंदरबांट कर ली गई. विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि की हुई लूट की जांच करवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जरूरत है. बताया कि भ्रष्टाचार, अपराध, रिश्वतखोरी आदि में व्यापक वृद्धि हुई हुई है. जिस पर अंकुश लगाया जाए. मांगपत्र के अनुसार विभिन्न पर्चाधारियों को जमीन पर दखल दिलाने, आम सड़क, नहर पर बसे भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने, गरीब व मजदूर व उसके परिवार को मुलभूत सुविधा मुहैया कराने, गैस सिलेंडर में हुई मूल्य वृद्धि को वापस लेने, मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड देकर रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देने, श्रमिकों को श्रमकार्ड देने तथा इसे बिचौलिया मुक्त करने आदि मांग शामिल हैं. मौके पर बेचन सिंह, रामईश्वर सिंह, बाबूलाल उरांव, प्रभु सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >