प्रशिक्षुओं को उनके अधिकार व कर्तव्यों की दी गयी जानकारी
लोक भागीदारी संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के छह सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया.
By RAJEEV KUMAR JHA | Updated at :
तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन
प्रतापगंज. लोक भागीदारी संभाग अंतर्गत विद्यालय शिक्षा समिति के छह सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हो गया. जानकारी के अनुसार, कुल 11 केंद्र विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए थे. प्रत्येक विद्यालय से प्रधानाध्यापक, एक वरीय शिक्षक तथा विद्यालय शिक्षा समिति के चार सदस्य भाग लिए. एक केंद्र पर सात विद्यालय के विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य शामिल हुए. प्रत्येक केंद्र पर एक उत्प्रेरक एवं एक प्रशिक्षित शिक्षक उपस्थित थे. उत्प्रेरक एवं शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण ले रहे प्रतिभागी को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी गयी. बताया गया कि विद्यालय आपका है. बच्चे आपके हैं एवं शिक्षक भी आपका है. इस मौके पर सरोज कुमार महतो, रामदेव दास, दीपक कुमार, रागिनी कुमारी, नीतीश कुमार, विनोद कुमार, कुमारी अरुण, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे.