कार व बाइक में टक्कर, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

कार 20 फीट नीचे गिरी

– कार 20 फीट नीचे गिरी वीरपुर. भीमनगर थाना क्षेत्र के कटैया और रानीगंज के बीच मिलन चौक के समीप शुक्रवार शाम कार व बाइक में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क किनारे करीब 20 फीट नीचे जा गिरी, वहीं बाइक भी सड़क के किनारे गिर गई. इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग व बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भीमनगर थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपनी गाड़ी से वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ सौरभ सुमन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. उपचार के दौरान कटैया 22 आरडी निवासी विनोद मुखिया की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. भीमनगर थाना के सहायक उप निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया गया. बताया जा रहा है कि अन्य दो घायल छातापुर तिलाठी निवासी 60 वर्षीय कमलेश्वरी यादव तथा नेपाल के भारदह निवासी 58 वर्षीय सुरेन्द्र यादव हैं. दोनों कार से करजाइन बाजार से छेका देकर बलभद्रपुर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक को बचाने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार में सवार 13 वर्षीय एक बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >