ऑटो व बाइक में टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत

घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया

जदिया. थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी वितरणी नहर मार्ग में दतुआ एवं क्वार्टर चौक के समीप सोमवार की शाम बाइक एवं ऑटो की टक्कर में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक सत्यनारायण सरदार (55) मानगंज पूरब पंचायत के वार्ड नंबर-01 का रहने वाला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया. ग्रामीण लकड़ी व्यवसायी सत्यनारायण सरदार अपनी बाइक से क्वार्टर चौक से दतुआ की ओर जा रहा था. जैसे ही वह आम के बगीचा समीप पहुंचा उसी वक्त विपरीत दिशा से जा रही एक ऑटो से बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक सवार सत्यनारायण सरदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वही घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है. जिससे उसकी मौत हो गई. घटनास्थल पर एक क्षतिग्रस्त बाइक भी जब्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >