मुर्गा फार्म व्यापारी से मारपीट, रेफर

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

निर्मली. थाना क्षेत्र के बेलासिंगारमोती के समीप सिकरहट्टा-मझारी निम्न बांध सह सड़क पर मुर्गा फार्म व्यापारी से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में मुर्गा फार्म व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां घायल का इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति बेला गांव निवासी ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि वे मुर्गा के लिए दाना लाने 01 लाख 20 हजार रुपये लेकर जा रहे थे. उक्त स्थान पर 5-7 की संख्या में आये बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट करना शुरू कर दिया. जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है. थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला लेन देन का प्रतीत हो रहा है. जख्मी को हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >