बाल विवाह से बच्चों के अधिकारों का होता है हनन

अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम को लेकर शपथ समारोह आयोजित

– स्वास्थ्य, शिक्षा पर डालता है गंभीर प्रभाव – अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम को लेकर शपथ समारोह आयोजित सुपौल. अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाह की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में शनिवार को जागरूकता एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला महिला एवं बाल विकास निगम के अधीन संचालित जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन व वन स्टॉप सेंटर सुपौल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल विवाह के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई. इस दौरान यह संकल्प लिया गया कि अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाह की घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. साथ ही, सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने गांवों के धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक आयोजनों में विशेष सतर्कता बरतें और लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें. जिला परियोजना प्रबंधक रूपम कुमारी ने कहा कि बाल विवाह न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है. इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है कि इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करें. मौके पर केंद्र प्रशासक हरिनारायण कुमार, जिला मिशन समन्वयक प्रतिभा कुमारी, नीतू कुमारी, सलोनी कुमारी, तारिक सिदक्की, भारती कुमारी, अर्चना कुमारी, सुशांत कुमार, सौरभ कुमार, सुजीत कुमार, नाजनी प्रवीण सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >