पोखर में डूबने से बालक की मौत

मृतक की मां शिमला देवी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है

छातापुर. राजेश्वरी थानाक्षेत्र के कटही गांव में बुधवार अपराह्न पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी, मृतक बालक की पहचान मनोज चौपाल के सात वर्षीय पुत्र जयनंदन कुमार के रुप में हुई है. जयनंदन पोखर में भैंस को नहाने दादा के साथ गया था. जहां गहरे पानी में चले जाने से डूब गया. सूचना के बाद राजेश्वरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. बताया जाता है कि अन्य दिनों की भांति जयनंदन अपने दादा के साथ पोखर में भैंस को नहाने गया था, दादा भैंस को स्नान करवाकर घर लौट गये, बाद में जयनंदन को खोजने पर उसका शव पोखर के कीचड़ में दबा पाया गया. मृतक की मां शिमला देवी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है. घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >