आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण की प्रमुख ने रखी आधारशिला

मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रोशन जहां, चुन्नू झा, रमेश मुखिया, सेविका पिंकी कुमारी, वार्ड सदस्य अनार देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 01 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 120 पर बुधवार को आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव एवं बीडीओ अच्युतानंद ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भूमि पूजन के बाद ईंट रखकर शिलान्यास किया. जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग से 13 लाख की लागत से कराया जाएगा. जिसमें भवन के अलावा शौचालय और चहारदीवारी का निर्माण कार्य किया जाएगा. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका रोशन जहां, चुन्नू झा, रमेश मुखिया, सेविका पिंकी कुमारी, वार्ड सदस्य अनार देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >