बुद्ध का मार्ग शांति का मार्ग है, जो न्याय के लिए संघर्ष करने की देता है प्रेरणा : निराला

मानगंज में मनाया गया गौतम बुद्ध जयंती

– मानगंज में मनाया गया गौतम बुद्ध जयंती जदिया. थाना क्षेत्र के मानगंज पूरब पंचायत स्थित अंबेडकर चौक के समीप शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा महासंघ के सौजन्य से गौतम बुद्ध जयंती समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन महासंघ के मीडिया प्रभारी सुमन यादव ने किया. समारोह की शुरुआत पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने बुद्ध वंदना कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. महासंघ के अध्यक्ष ई एलके निराला ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. उन्होंने कहा कि बुद्ध केवल एक धर्मगुरु नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे. जिन्होंने अन्याय, अंधविश्वास और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को समानता और मानवता का संदेश दिया. कहा कि बुद्ध का मार्ग शांति का मार्ग है, जो हमें न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है. कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और बुद्ध के जीवन दर्शन पर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर ओमप्रकाश, नीतीश, राहुल, अंजलि, कोमल, जयनारायण ऋषिदेव, अजीत, संजीव, आशा, प्रीति, सुधा, शोभा देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >