विद्यालय के मेन गेट का ताला तोड़ हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोरी की घटना की जानकारी शिक्षकों को मंगलवार को मिली

किशनपुर. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय चौहाटा के मुख्य गेट को तोड़ कर बेखौफ चोरों ने सोमवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने विद्यालय के सभी कमरे में लगे सिलिंग पंखा, कंप्यूटर, यूपीएस, कैमरा, साउंड बाक्स सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया. चोरी की घटना की जानकारी शिक्षकों को मंगलवार को मिली. जब वे लोग विद्यालय पहुंचे. घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ सूर्यनारायण मंडल ने थाना में आवेदन देकर चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है. दिये आवेदन में बताया गया है कि 11 पंखा, एक वाटर मोटर, साउंड बॉक्स, प्रोजेक्टर, मिनी कंप्यूटर, यूपीएस, कैमरा व डाटा केबल सहित अन्य सामानों की चोरी हुई है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >