संगठन मजबूती पर किया गया विचार-विमर्श

हर घर झंडा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

हर घर झंडा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक सुपौल. जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को हर घर पर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. कार्यकारी जिलाध्यक्ष राज नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. उन्होंने कहा कि जिस प्रखंड में जितना झंडा की आवश्यकता होगी उतना झंडा उपलब्ध कराया जाएगा. पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने कहा कि आज से ही सभी कांग्रेसी अपने घरों व वाहनों पर झंडा लगा ले. बैठक में संगठन मजबूती पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में जिला समिति, प्रखंड समिति व बूथ स्तर पर पार्टी एजेंट की सूची तैयार कर 30 अप्रैल तक समर्पित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रो रमेश प्रसाद यादव, जय प्रकाश चौधरी, नरेश कुमार मिश्रा, अबुल कैश, जितेंद्र झा, मो शमशेर आलम, अनोखा देवी, संजीव कुमार यादव, सगीर आलम, चुनचुन कुमार, शत्रुघन चौधरी, सुभाष प्रसाद सिंह, अभय तिवारी, जगदीश विश्वास, कौशल यादव, जमील अनवर, मनोज कुमार, महेश पांडे, मो उस्मान, मो मुर्तुजा, पंकज मिश्रा, पीतांबर पाठक, प्रेमनाथ झा, मो बदरूद्दीन, लक्ष्मण झा, लक्ष्मी सरदार, मृत्युंजय ठाकुर, मो कलीमउद्दीन, साकिब इकवाल, श्याम भगत, सोनू आजाद, दिवाकर कुमार, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >