भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जलाया पुतला

संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिरने के विरोध में प्रदर्शन

– संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिरने के विरोध में प्रदर्शन सुपौल. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सुपौल के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बीएसएस कॉलेज मुख्य गेट के समीप एकत्रित होकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया और कांग्रेस सहित महागठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो घटनाक्रम हुआ, वह देश की हर उस महिला के लिए निराशाजनक है. जो अपने अधिकार और सम्मान की अपेक्षा रखती है. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को नीति निर्माण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सहित महागठबंधन ने संकीर्ण राजनीति के कारण इसे बाधित किया. जिला प्रवक्ता रणधीर ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रयास किया गया, लेकिन विपक्ष ने इसे भी राजनीति का विषय बना दिया. वहीं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रूबी जायसवाल ने कहा कि संसद में एक ऐतिहासिक अवसर था. जिससे सामान्य परिवार की महिलाओं को उनका अधिकार मिलने वाला था. लेकिन विपक्षी नेताओं ने इसे रोककर देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है. कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश कुमार साह, आलोक कुमार, जिला मंत्री मनीष कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मल्लिक, शिवा कुमार, अभिमन्यु पासवान, किशोर कुमार, रितेश मिश्रा, रामप्रवेश कुमार, मनीष कुमार, रोशन कुमार, पिंकी देवी, मुन्नी देवी, कंचन कुमारी, रंजन देवी, नूतन देवी, मंजूषा देवी, हरिशंकर कुमार, धीरेंद्र झा, मो असलम, शिवम कुमार, दिवाकर कुमार, सोनी देवी, कविता देवी, ममता देवी, रीना कुमारी, तारा देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, अशोक कुमार, रौनक कुमार, बंटी कुमार, उत्तम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >