भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

बैठक में विस्तार केंद्र सहित महिला मोर्चा व सभी क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे

वीरपुर. नगर पंचायत स्थित ललित नारायण धर्मशाला में भाजपा नगर मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष अभय कुमार जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में विस्तार केंद्र सहित महिला मोर्चा व सभी क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी. इस ऐतिहासिक दिन के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता को अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सरल ऐप पर उसकी सेल्फी अपलोड करनी है. उन्होंने कहा कि पार्टी को 45 वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस दौरान संगठन ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. बैठक में उपस्थित जिला मंत्री सह प्रभारी आशीष देव ने कहा कि उनके प्रभार में यह पहली बैठक है. उन्होंने बताया कि 06 अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी और इस वर्ष 06 अप्रैल को रामनवमी भी है. ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार दोनों पर्वों को एक साथ उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा. इसके अलावा 07 और 08 अप्रैल को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने जानकारी दी कि 07 अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भीमनगर आएंगे और यहां 30 बेड वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन का शिलान्यास करेंगे. पूर्व नगर अध्यक्ष पशुपति प्रसाद गुप्ता ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी. जनसंघ से शुरू हुआ यह राजनीतिक सफर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में परिणत हुआ है, जो लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग और सेवा का परिणाम है. बैठक में संजीत कुमार सिन्हा, कमल सिंह, प्रमोद गुप्ता, राजीव रंजन कुमार, संजय माझी, राज कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा, सुमित कुमार साह, राकेश कुमार गुप्ता, कैलाश मंडल, अनीस कुमार सिंह, पवन कुमार, बजरंग कुमार सहित महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना श्री, नंदकिशोर कुमार, मंजू देवी, चंद्रिका देवी, प्रीतम देवी, कलपना देवी, पिंकी देवी एवं संगीता देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >