टैंकलोरी की ठोकर से बाइक सवार की मौत

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत करजाईन बाजार में मंगलवार की संध्या करीब 06 बजे एक तेज रफ्तार टैंक लोरी ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना को अंजाम देने वाली टैंक लोरी को जब्त कर लिया. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना की गंभीरता को देखते हुए वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय और प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. मृतक की पहचान करजाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत वायसी पंचायत के वार्ड नंबर 09 निवासी 45 वर्षीय भोला साह के रूप में हुई है. वह अपने पीछे दो पुत्र 13 वर्षीय प्रीतम और 12 वर्षीय गौरव को छोड़ गए हैं. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >