बाबा भीमशंकर धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sawan First Somwari : सावन की पहली सोमवारी पर बाबा भीमशंकर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम और एसपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकास मार्गों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की।

Sawan First Somwari : श्रावणी महोत्सव और सावन की पहली सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबा भीमशंकर धाम पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी सावन कुमार और पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस. ने मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की. अधिकारियों ने मंदिर परिसर के प्रवेश और निकास मार्गों का भी निरीक्षण किया.

श्रद्धालुओं की सुविधा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पहली सोमवारी पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी विभाग पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.

भीड़ प्रबंधन के लिए बनाया गया अलग प्रवेश और निकास मार्ग

मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि इस बार भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं. इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम होगी, भीड़ का दबाव कम होगा और जलाभिषेक व दर्शन की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकेगी.

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु निर्धारित प्रवेश और निकास मार्ग का ही उपयोग करें तथा प्रशासन और मंदिर न्यास समिति का सहयोग करें, ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगमता के साथ बाबा भीमशंकर के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सके.

निरीक्षण में मौजूद रहे कई प्रशासनिक अधिकारी

निरीक्षण के दौरान वीरपुर एसडीएम सह मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष विनय कुमार, डीएसपी सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजेश चौधरी, राघोपुर अंचलाधिकारी सह मंदिर न्यास समिति की उपाध्यक्ष रश्मि प्रिया, बीडीओ सत्येंद्र कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का भरोसा दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष झा

आशुतोष झा प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. राघोपुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >