आवासीय प्रगति पब्लिक स्कूल की बीईओ ने की जांच, मिली कई खामियां

पीड़ित छात्र सत्यम कुमार के मां से घटना के संबंध में पूछताछ की

त्रिवेणीगंज. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 के खट्टर चौक स्थित आवासीय प्रगति पब्लिक स्कूल नाम से संचालित एक निजी स्कूल में मंगलवार की शाम शिक्षक द्वारा दूसरी कक्षा के छात्र सत्यम कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने के मामले में बुधवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार जांच करने उक्त स्कूल पहुंचे. इस दौरान खुद उन्होंने विद्यालय की विस्तृत जांच की. साथ ही संचालक विजय कुमार से पूछताछ भी की. वहीं पीड़ित छात्र सत्यम कुमार के मां से घटना के संबंध में पूछताछ की. जिसमें वे अपने पुत्र के साथ हुए मारपीट की घटना से इनकार कर दी. जांच में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कई खामियां मिली. जांच में पाया गया कि स्कूल मानक के अनुरूप संचालित नहीं हैं. स्कूल को यू डाइस कोड उपलब्ध नहीं है. साथ ही अवैध रूप से छात्रावास संचालित की जा रही है. जांच के दौरान स्कूल में करीब 50 बच्चें पाए गए. स्कूल के पास मिनी बस भी उपलब्ध हैं. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि जांच के में कई खामियां पाई गई. जिसकी रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजी जाएगी. उसके बाद नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >