सीएचसी छातापुर का बीडीओ ने लिया जायजा

गंदगी दिखने पर आउटसोर्सिंग के भुगतान से 30 प्रतिशत कटौती का दिया आदेश

– गंदगी दिखने पर आउटसोर्सिंग के भुगतान से 30 प्रतिशत कटौती का दिया आदेश छातापुर. सीएचसी छातापुर में आउटसोर्सिंग के कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर कार्यरत एजेंसी पर फिर से राशि कटौती की गाज गिरने वाली है. बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता ने बुधवार को सीएचसी में साफ सफाई कार्य का जायजा लेने के बाद 30 प्रतिशत राशि की कटौती का प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया. पिछले वर्ष भी साफ सफाई में लापरवाही पर 20 प्रतिशत की राशि काटी गई थी. इस संदर्भ में बीडीओ ने जानकारी देते बताया कि त्रिवेणीगंज एसडीएम के निर्देश पर सीएचसी में साफ सफाई का जायजा लिया गया. जायजा लेने के दौरान सीएचसी में साफ सफाई कार्य में भारी लापरवाही देखी गई. सभी फर्श एवं शौचालयों की उचित सफाई नहीं होने से वातावरण बदबूदार बना हुआ था. कई स्तरों पर साफ सफाई में खामियां मिली. लिहाजा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस बार 30 प्रतिशत राशि कटौती का प्रस्ताव लेने तथा जिला प्रशासन को भेजने को कहा गया है. बताया कि इससे पहले साफ सफाई में लापरवाही बरतने पर नवंबर 2025 में 20 प्रतिशत राशि की कटौती हुई थी. बावजूद इसके एजेंसी के कर्तव्य व व्यवहार में कोई बदलाव नहीं हो पाया है. बताया कि यदि एजेंसी के कर्तव्य एवं दायित्व में सुधार नहीं हुआ तो राशि कटौती की कार्रवाई आगे भी कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >