आवास योजना व जॉब कार्य की प्रगति का बीडीओ ने की समीक्षा, दिए निर्देश

कार्ड बनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ के कार्यालय वेश्म में बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के आवास सहायक और कार्यपालक सहायक मौजूद थे. बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि बसंतपुर प्रखंड में आवास का लक्ष्य दिया गया था जो लंबित है. वर्ष 2024-25 और 2025- 26 के भुगतान लंबित हैं, जिसको लेकर प्रोग्रेसिव रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है. जियो टैग भी किया जा रहा है, ताकि जब भी केंद्र सरकार से इस योजना का पैसा आएगा तो उसके भुगतान ससमय किए जा सके. इसकी तैयारी की जा रही है. बताया कि इसके अलाव जॉब कार्ड को लेकर समीक्षा की जा रही है. जिन लोगों का जाॅब कार्ड नहीं बना है. उनका जाॅब कार्ड बनाया जाना है. कार्ड बनाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है. ताकि आवास और जब कार्ड की समस्या का समाधान किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >