विद्यालयों से अनुपस्थित तीनों प्रधान शिक्षकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

सदर प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने गुरुवार को तीन सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया.

बीडीओ ने तीन विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, तीनों के प्रधान शिक्षक मिले अनुपस्थित

सुपौल. सदर प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने गुरुवार को तीन सरकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उर्दू प्राथमिक विद्यालय चैनसिंह पट्टी, प्राथमिक विद्यालय खरेल कर्णपुर एवं प्राथमिक विद्यालय बरेल की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि तीनों विद्यालयों के प्रधान शिक्षक अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए. हालांकि अन्य शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज मिली, लेकिन प्रधान शिक्षकों की अनुपस्थिति को बीडीओ ने गंभीर लापरवाही करार दिया. उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि संबंधित प्रधान शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा तथा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

जांच के क्रम में विद्यालयों में छात्रों को वितरित किए जाने वाले स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री से संबंधित अभिलेखों में भी अनियमितता पाई गयी. कई विद्यालयों में सामग्री की प्राप्ति एवं वितरण से संबंधित अद्यतन सूची उपलब्ध नहीं थी. इस पर बीडीओ ने संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए. ताकि किसी भी प्रकार की पारदर्शिता पर सवाल न उठे. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ छात्रों तक सही ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना विद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है. निरीक्षण के दौरान विद्यालय संचालन के समय में भी अनियमितता सामने आई.

ढाई बजे ही विद्यालय में दे दी गयी छुट्टी

उर्दू प्राथमिक विद्यालय चैनसिंह पट्टी में दोपहर 2:30 बजे ही विद्यालय की छुट्टी कर दी गयी थी, जबकि निर्धारित समय इससे अधिक है. वहीं प्राथमिक विद्यालय बरेल में लगभग 3:30 बजे छात्र-छात्राएं विद्यालय से निकलते पाए गए. विद्यालय संचालन के निर्धारित समय का पालन नहीं होने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई और सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में समय सारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए.

शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : बीडीओ

बीडीओ कृष्णा कुमारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने शिक्षकों को अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों एवं कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इस औचक निरीक्षण से विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >