ईद व रामनवमी को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील

मरौना थाना परिसर में ईद व रामनवमी पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

निर्मली. मरौना थाना परिसर में ईद व रामनवमी पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रैमन भास्कर ने की. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई. थानाध्यक्ष रैमन भास्कर ने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पर्वों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. वहीं उपस्थित लोगों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग करने और क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया. बैठक में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >