बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

प्रशासन अलर्ट मोड में, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

– प्रशासन अलर्ट मोड में, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई प्रतापगंज. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रतापगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा एवं अंचलाधिकारी आशु रंजन ने संयुक्त रूप से की. बैठक में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे. बैठक में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने सरकार एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों के आलोक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए उत्साहपूर्वक बकरीद पर्व मनाने की अपील की. अंचलाधिकारी आशु रंजन ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहेगा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी असामाजिक तत्व की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा बकरीद पर्व को आपसी सहयोग और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने की अपील की. वहीं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्ती करेगी. उन्होंने लोगों से फेंक न्यूज और अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. बैठक में पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख भूप नारायण यादव, जयप्रकाश जया, चिन्ता नंद मंडल, मनोज मरीक, मजीद साफी, जफरूल जी, महानंद पासवान, सुरेश दास, जगदीश यादव, बौधी यादव, रामेश्वर यादव, अनिल यादव, दुर्गा सिंह, ललित भगत, हरिनंदन रजक, कुदुश मियां सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >