पैक्स की वार्षिक आमसभा संपन्न, किसानों को कृषि यंत्रों व डिजिटल सेवाओं की दी गयी जानकारी

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष हरि प्रसाद दास ने की

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर पैक्स परिसर में वार्षिक आमसभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष हरि प्रसाद दास ने की, जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों किसानों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. अध्यक्ष हरि प्रसाद दास ने पैक्स द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरित कृषि योजना के तहत पैक्स को अत्याधुनिक कृषि यंत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, झाईल, लेवलर आदि शामिल हैं. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन उपकरणों का लाभ लेने के लिए अग्रिम बुकिंग कर निर्धारित शुल्क जमा करें. पैक्स प्रबंधक रंजीत कुमार दास ने आमसभा में उपस्थित किसानों को पैक्स में उपलब्ध अन्य सेवाओं के बारे में अवगत कराया. उन्होंने बताया कि पैक्स अब कम्प्यूटराइजेशन के अंतर्गत सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) की सुविधा भी प्रदान कर रहा है. इसके माध्यम से किसान भूमि से जुड़ी सेवाएं, आय व जाति प्रमाणपत्र, फसल बीमा, बैंकिंग सेवाएं, बिजली बिल भुगतान और आधार से संबंधित सेवाएं उचित दर पर प्राप्त कर सकते हैं. किसानों ने पैक्स द्वारा दी जा रही सेवाओं पर संतोष जताया और कृषि यंत्रों की उपलब्धता को और अधिक सुगम बनाने की मांग की. साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि सीएससी सेंटर पर समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें. मौके पर महेश्वरी प्रसाद यादव, बलराम यादव, नेहा कुमारी, राजेन्द्र प्रसाद मंडल, राजेन्द्र शर्मा, छेदी मंडल, रामनाथ यादव, घनश्याम दास, नागेश्वर दास, कौशल्या देवी, सीताराम मंडल, अरुण मंडल, हरिनंदन मंडल, प्रद्युम्न शर्मा, नीलांबर मुखिया, आशा देवी, देव नारायण मंडल, बुलबुल दास, रविन्द्र साह, रविन्द्र यादव, परमेश्वर दास, दीपक कुमार, दीना दास, रंजीत कुमार, राजा प्रसाद यादव, नेवालाल दास, किशुनदेव यादव, चतुरी मुखिया सहित कई किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >