नये जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों की घोषणा, 15 दिन में कमेटी बनाने का निर्देश

जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिला संगठन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गयी.

सुपौल. जिले के जन सुराज पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिला संगठन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गयी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिला सलाहकार समिति व एकल पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक सूची जारी की. घोषणा के अनुसार, अनिल कुमार सिंह को सुपौल का जिलाध्यक्ष, बृजेश कुमार यादव को महामंत्री, मदन मोहन झा को कोषाध्यक्ष, अनुराधा कुमारी पासवान को महिला अध्यक्ष तथा नारायण यादव एवं रीति झा को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया. इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया. नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिले में पार्टी को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जायेगा. वर्तमान में जन सुराज ही एक सशक्त विपक्ष के रूप में उभर रही है और पार्टी जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाने का काम करेगी. प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बताया कि भागलपुर क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर नियुक्तियां की गयी हैं. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी जिला कमेटी की सूची तैयार कर क्षेत्रीय कमेटी को सौंपें, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >