निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के मझारी गांव में मंगलवार की दोपहर अमात जाति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अमात सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकांत राय ने की. यह बैठक उनके निज निवास पर आयोजित की गई. जिसमें संगठन के विस्तार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए जयकांत राय ने कहा कि अमात जाति की आबादी बिहार में काफी अधिक है, इसके बावजूद उन्हें राजनीति में उचित स्थान नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा कि हमारी जाति को लगातार अनदेखा किया जा रहा है. अब समय आ गया है कि हमें अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराना होगा. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी चुनाव में वही राजनीतिक दल समर्थन पाएगा, जो अमात जाति को राजनीति में उचित हिस्सेदारी देगा. कहा कि संगठन अब सक्रिय भूमिका निभाएगा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा. बैठक में डॉ राधिका रमण, हरिश्चंद्र राय, मनोज राय, श्रवण राय, सतीश कुमार राय, श्रीकांत राय, संजय कुमार राय, अनंत राय सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने एकजुट होकर समाज के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
