फरार वारंटियों के घरों पर चिपकाया गया इश्तेहार

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी वारंटियों की सूची तैयार की गयी है. सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया जायेगा

किशनपुर. किशनपुर थाना कांड संख्या 128/24 के सभी 06 नामजदों के फरार रहने की स्थिति में विधिवत ढोल नगाड़ा के साथ शनिवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नीतू सिंह, पुअनि रिंकी कुमारी, सअनि विजय कुमार, सोनल कुमार सहित अन्य पुलिस बल कमलदाहा गांव पहुंच कर सभी अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाए गया. इसके अलावा थाना कांड संख्या 269/23 बरहथा गांव के तीन आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी के बाद फरार रहने की स्थिति में उनके घर भी इस्तेहार चिपकाया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी वारंटियों की सूची तैयार की गयी है. सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >