तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत

निर्मली. किशनपुर थाना क्षेत्र के आसनपुर कुपहा रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया.

एनएच 27 आसनपुर कुपहा रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना, पुलिस कर रही सीसीटीवी कैमरे की जांच, प्रतिनिधि, निर्मली. किशनपुर थाना क्षेत्र के आसनपुर कुपहा रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया. हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. क्योंकि उसकी जेब से कोई आधार कार्ड या पहचान पत्र नहीं मिला है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक फोरलेन सड़क पार कर रहा था और डिवाइडर को लांघते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया. वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गयी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है. शव की शिनाख्त करने और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके. एनएच 27 पर इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और पैदल यात्रियों की असावधानी बताई जा रही है. पुलिस लोगों से सतर्कता बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रही है ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके. किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >