ऑटो व बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत, दो युवक गंभीर

पूजा कर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली खुशियां

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर लालपट्टी वार्ड नंबर 17 स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की देर संध्या टेंपो और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सुमन ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं दो अन्य घायलों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत, तिलाठी वार्ड नंबर 12 निवासी उषा देवी (30 वर्ष), पत्नी अरुण कामत के रूप में हुई है. जबकि घायल युवकों में रामकृष्ण कुमार (22 वर्ष) पिता नंदकिशोर यादव, निवासी बरेरवा वार्ड नंबर 13 एवं श्याम यादव (28 वर्ष), पिता मुशहरू यादव शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे. उनके साथ सब इंस्पेक्टर लवली कुमारी, राजन कुमार और ज्योति प्रसाद भी मौजूद थे. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है. पूजा कर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली खुशियां परिजनों के अनुसार, सभी लोग टेंपो से सहरसा स्थित करू बाबा स्थान से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे. टेंपो में कुल सात लोग सवार थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >