SUPAUL : 19 मई को प्रतापगंज में लगेगा सहयोग शिविर, ऑन-द-स्पॉट होगा शिकायतों का निबटारा

आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 19 मई 2026 (मई माह के तीसरे मंगलवार) को प्रखंड क्षेत्र की चयनित पंचायतों में “सहयोग शिविर” लगाया जायेगा.

प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट :

आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 19 मई 2026 (मई माह के तीसरे मंगलवार) को प्रखंड क्षेत्र की चयनित पंचायतों में “सहयोग शिविर” लगाया जायेगा. इस संबंध में प्रतापगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शिविर में आने से पूर्व सभी विभाग अपने-अपने लंबित मामलों की सूची तैयार रखें, ताकि अधिक से अधिक शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके. बीडीओ ने विशेष रूप से राजस्व, भूमि सुधार, आपदा प्रबंधन एवं लोक शिकायत निवारण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने जानकारी दी कि 19 मई को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे. इस क्रम में श्रीपुर पंचायत में अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तथा गोबिंदपुर पंचायत में जिला पंचायतीराज पदाधिकारी उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान करेंगे. शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि शिविर स्थल पर आमजन के बैठने, पेयजल, पंजीकरण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >