छातापुर : मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक के समीप सीटी लैब के पीछे पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से एक डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत हो गई. अपराह्नकाल बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे घर के आंगन में खेल रही थी. जो खेलने के क्रम में घर के किनारे स्थित पानी भरे गड्ढे में फिसलकर चली गई. तकरीबन आधे घंटे बाद जब बच्ची की खोज हुई तो उसकी लाश गड्ढे में मिली. परिजनों ने तत्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई मौत से परिजनों के बीच कोहराम मच गया. वहीं माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है. मामले को लेकर परिजन द्वारा अंचल कार्यालय व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी है.
