SUPAUL: मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण सड़कें पर आवागमन प्रभावित

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार अहले सुबह हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सुपौल से रोशन सिंह की रिपोर्ट:

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार अहले सुबह हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. तेज बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची और जर्जर सड़कों पर पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है. कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से आंशिक रूप से बाधित हो गया है, जिससे दैनिक जरूरतों के लिए बाहर निकलने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. लगातार हो रही वर्षा के कारण बाजारों में भी चहल-पहल कम हो गई है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशा लोगों को भी जलजमाव के कारण आने-जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं. लगातार बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. खेतों में पानी भर जाने के कारण खरीफ फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही है. किसान बताते हैं कि मई माह में सामान्यतः खेतों की जुताई और अगली फसल की तैयारी का काम शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार लगातार बारिश के कारण खेत अब भी खाली पड़े हुए हैं. कृषि जानकारों का कहना है कि मौसम में आए इस असामान्य बदलाव का असर खेती-किसानी पर पड़ सकता है. यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो बुआई का समय प्रभावित होने की आशंका है, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मई महीने में इतनी लगातार और तेज बारिश उन्होंने पहले कभी नहीं देखी. मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को हैरान कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. ऐसे में प्रशासन को जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >