हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज

पिपरा : पिपरा वार्ड नंबर 12 निवासी बमबम स्वर्णकार की नृशंस हत्या के बाद शव बरामदगी, पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार के उपरांत पुलिस मृतक के पिता चंद्र किशोर स्वर्णकार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गया था. पिपरा थाना में कांड संख्या 168/16 […]

पिपरा : पिपरा वार्ड नंबर 12 निवासी बमबम स्वर्णकार की नृशंस हत्या के बाद शव बरामदगी, पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार के उपरांत पुलिस मृतक के पिता चंद्र किशोर स्वर्णकार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गया था.

पिपरा थाना में कांड संख्या 168/16 दर्ज किया गया.
दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध अपहरण व हत्या कांड को गंभीरता से लेते हुए हर तरीके से जांच कर रही है. वहीं शोकाकुल परिजनों द्वारा कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं. थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव बताते हैं कि हत्यारा कितना भी शातिर हो बख्शा नहीं जायेगा. हत्यारों को पकड़ने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया जायेगा. मालूम हो कि बमबम स्वर्णकार 22 सितंबर को मोटरसाइकिल के साथ लापता था. परिजनों ने अपहरण व हत्या किये जाने की आशंका जतायी थी. अंतत: 25 सितंबर को गोनहा बड़ी नहर में शव बरामदगी के बाद परिजनों की आशंका सत्य साबित हुई. तेज धारदार हथियार से बमबम को गला रेत कर हत्या किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >