निर्मली : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 स्थित हरियाही पेट्रोल पंप के समीप पूर्णिया की ओर से आ रहा मक्का से लदा ट्रक मंगलवार के अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी अनुसार पूर्णिया की तरफ से ट्रक संख्या यूपी 12 एटी 4040 काफी तेज गति से आ रहा था. जैसे ही ट्रक हरियाही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा.
अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए विपरीत लेन में पलट गया. घटना में मुजफ्फरनगर निवासी ट्रक चालक राधेश्याम जख्मी हो गया. जख्मी चालक को स्थानीय टोल प्लाजा के कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया. यहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जख्मी को रिलीज कर दिया गया. थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
