अगलगी में तीन घर जले

छातापुर : प्रखंड के कटहरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 में हुई अगलगी की घटना में दो परिवार के तीन घर जल गये. इस घटना में हजारों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. अगलगी के दौरान गृह स्वामी विद्यानंद शर्मा अपने घर से सामान बचाने के क्रम में बुरी तरह झुलस […]

छातापुर : प्रखंड के कटहरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 में हुई अगलगी की घटना में दो परिवार के तीन घर जल गये. इस घटना में हजारों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. अगलगी के दौरान गृह स्वामी विद्यानंद शर्मा अपने घर से सामान बचाने के क्रम में बुरी तरह झुलस गये. गंभीर अवस्था मे श्री शर्मा का उपचार अररिया जिले के फारबिसगंज में चल रहा है. हैरत की बात है कि गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले इस परिवार का जहां बसा-बसाया आशियाना खाक हो गया वहीं ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी देने के हेतु सीओ को लगातार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया़ इस वजह से पीड़ित परिवार सरकारी स्तर से मिलने वाली तत्काल सहायता से वंचित हैं.

जानकारी के बाद स्थानीय मुखिया ममता देवी ने अपने स्तर से पीड़ित परिवार को तत्काल नकद राशि उपलब्ध कराते हुए अनाज व वस्त्र देने का भी आश्वासन दिया. जानकारी के मुताबिक रात्रिकाल भोजन कर पीड़ित विद्यानन्द शर्मा व उद्यानन्द शर्मा समेत परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. तकरीबन 11 बजे घर में अचानक आग लगी जिसके बाद सभी जान बचा कर घर से निकले. शोर के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक दोनों परिवार के घर व तीन बकरी सहित अनाज व अन्य घरेलु सामग्री जलकर स्वाहा हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >