मानव को सही मार्ग दिखाता है भागवत पुराण

कटैया-निर्मली : भागवत महापुराण कथा अज्ञान व अंधकार में भटकते हुए मानव को सही मार्ग दिखाता है़ उक्त बातें पिपरा प्रखंड अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित जय प्रकाश चौधरी के आवास पर आयोजित सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को मिथिला के संस्कृति संरक्षक एवं भुरुकवा एफएम के उद्घोषक ज्योतिषाचार्य पंडित राम कुमार […]

कटैया-निर्मली : भागवत महापुराण कथा अज्ञान व अंधकार में भटकते हुए मानव को सही मार्ग दिखाता है़ उक्त बातें पिपरा प्रखंड अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित जय प्रकाश चौधरी के आवास पर आयोजित सात दिवसीय भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को मिथिला के संस्कृति संरक्षक एवं भुरुकवा एफएम के उद्घोषक ज्योतिषाचार्य पंडित राम कुमार शास्त्री ने कही़ं उन्होंने कहा कि भागवत महापुराण द्वारा ही मानव को यह ज्ञात होता है

कि सुख व शांति प्राप्त करने का एक मात्र उपाय परमात्मा की भक्ति है़ सफलता हमेशा शक्तिशाली लोगों का ही वरण करती है़ जिस प्रकार शक्ति के बिना सफलता नहीं मिलती ठीक उसी प्रकार भक्ति के बिना भगवान नहीं मिलते़ सृष्टि में जीव व अजीव नीहित है़ चैतन्य को जानने की प्रवृत्ति ही जीव कहलाता है़ जिन्होंने चैतन्य को नहीं समझा, वे अजीव के चक्र में फंस जाते है़ं सद्कर्म करने वाले प्राणियों को जहां इह लोक में सम्मान की प्राप्ति होती है, वहीं उनका प्रारब्ध अच्छा गुजरता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >