व्यवसायी को लूटने का प्रयास, दो गिरफ्तार

लक्ष्मणिया के समीप बसबिट्टी के पास की घटना त्रिवेणीगंज : मवेशी व्यापारी को लूटने की फिराक में दो अपराधियों को थाना पुलिस ने शनिवार की रात मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मवेशी व्यवसायी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में पूर्णिया जिला के बिसनपुर निवासी मवेशी व्यापारी मो जूबेर […]

लक्ष्मणिया के समीप बसबिट्टी के पास की घटना

त्रिवेणीगंज : मवेशी व्यापारी को लूटने की फिराक में दो अपराधियों को थाना पुलिस ने शनिवार की रात मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में मवेशी व्यवसायी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आवेदन में पूर्णिया जिला के बिसनपुर निवासी मवेशी व्यापारी मो जूबेर ने कहा है कि वे लोग मधुबनी जिले के ओम गांव स्थित मवेशी हाट से पशु खरीद कर पिकप भान नंबर बीआर 11 एल 7743 से अपने घर जा रहे थे़ लक्ष्मणिया के समीप बसबिट्टी के पास करीब 11:45 बजे रात में दो अपराधी हीरो डिलक्स मोटर साइकिल जिसका नंबर बीआर 50 सी 5103 है, हमलोगों को रोक कर रुपये मांगने लगे.
रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी भी दी़ डर से मवेशी व्यवसायी बगल स्थित गेहूं के खेत में भाग गये़ यहां से जदिया पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची जदिया व त्रिवेणीगंज पुलिस ने मौके से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया़ टीम में थानाध्यक्ष दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुअनि रामेश्वर साफी व पुलिस बल शामिल थे़ एक बदमाश मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना के परसाही गांव का बिजेंद्र सरदार है़, जबकि दूसरा जदिया थाना के महोलिया गांव का निवासी सुरेंद्र सरदार है़ दोनों को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >